The Archiving the Present Summer School 2027 is an in-person training in audio and video documentation and archiving of endangered languages. It runs for about seven days in Bengaluru, between the end of April and mid-May 2027. We'll share the exact dates soon. Resource persons from language communities, Endangered Languages Archive (ELAR), People's Archive of Rural India (PARI), OpenSpeaks and other collaborators will conduct training.आर्काइविंग द प्रेज़ेंट समर स्कूल 2027 संकटग्रस्त भाषाओं के ऑडियो और वीडियो दस्तावेज़ीकरण और संग्रह पर आमने-सामने का प्रशिक्षण है। यह 2027 में अप्रैल के आख़िर से मई के मध्य के बीच बेंगलुरु में लगभग सात दिन चलेगा। हम सही तारीख़ें जल्द बताएँगे। भाषा समुदायों, एंडेंजर्ड लैंग्वेजेज़ आर्काइव (ELAR), पीपल्स आर्काइव ऑफ़ रूरल इंडिया (PARI), OpenSpeaks और अन्य सहयोगियों के रिसोर्स पर्सन प्रशिक्षण देंगे।
We'll bring together around 25 participants to learn from each other and share Indigenous and community knowledge. Most places are for people living in India, and one or two are for people from elsewhere in South Asia. We give priority to languages that are endangered: languages with only a few thousand speakers or fewer, and that fewer children are learning at home. Not every applicant can be part of this cohort, but we hope to stay connected with everyone through our online training and other capacity-building activities.हम समर स्कूल के लिए लगभग 25 प्रतिभागियों को एक साथ लाएँगे, जहाँ हम एक-दूसरे से सीखेंगे और आदिवासी और सामुदायिक ज्ञान साझा करेंगे। ज़्यादातर जगहें भारत में रहने वालों के लिए हैं, और एक या दो जगहें दक्षिण एशिया के दूसरे देशों के लोगों के लिए हैं। हम उन भाषाओं को प्राथमिकता देते हैं जो संकट में हैं: जिनके बोलने वाले कुछ हज़ार या उससे भी कम हैं, और जिन्हें घर पर कम बच्चे सीख रहे हैं। हर आवेदक इस समूह का हिस्सा नहीं बन पाएगा, लेकिन हम अपने ऑनलाइन प्रशिक्षण और क्षमता-निर्माण की दूसरी गतिविधियों के ज़रिए सभी से जुड़े रहना चाहते हैं।
If you're selected, we cover your travel and stay. When the train or bus journey to Bengaluru would take more than 13 hours, we book a round-trip flight for you. For shorter journeys, we pay for your train or bus tickets. We also provide accommodation in Bengaluru for the whole summer school.अगर आपका चयन होता है, तो आपकी यात्रा और ठहरने का ख़र्च हम उठाएँगे। अगर बेंगलुरु तक ट्रेन या बस का सफ़र 13 घंटे से ज़्यादा का है, तो हम आपके लिए आने-जाने की हवाई टिकट बुक करेंगे। इससे छोटे सफ़र के लिए हम आपकी ट्रेन या बस टिकट का ख़र्च देंगे। पूरे समर स्कूल के दौरान बेंगलुरु में ठहरने की व्यवस्था भी हम करेंगे।
To apply, you need to be 18 or older and able to attend in person for the whole summer school. You can write your answers in Hindi or English. A small jury reads every application. The form takes about 20 minutes. Applications close on 18 December 2026.आवेदन के लिए आपकी उम्र 18 साल या उससे ज़्यादा होनी चाहिए, और आपको पूरे समर स्कूल में ख़ुद आकर भाग लेना होगा। आप अपने जवाब हिन्दी या अंग्रेज़ी में लिख सकते हैं। एक छोटी जूरी हर आवेदन पढ़ती है। फ़ॉर्म भरने में लगभग 20 मिनट लगते हैं। आवेदन की आख़िरी तारीख़ 18 दिसंबर 2026 है।
Thank youधन्यवाद
Your application has reached us, and we have sent a confirmation to your email. The jury reads every application, and we will email you with the result.आपका आवेदन हमें मिल गया है, और हमने आपके ईमेल पर पुष्टि भेज दी है। जूरी हर आवेदन पढ़ती है, और हम नतीजे के बारे में आपको ईमेल करेंगे।
If you aren't part of the Archiving the Present network yet, please join it too. Members hear about online training, listening circles and future summer schools.अगर आप अभी आर्काइविंग द प्रेज़ेंट नेटवर्क का हिस्सा नहीं हैं, तो इससे भी जुड़ें। सदस्यों को ऑनलाइन प्रशिक्षण, लिसनिंग सर्कल और आने वाले समर स्कूलों की जानकारी मिलती है।
If you would like to support this event as a sponsor, please write to [email protected].अगर आप प्रायोजक के रूप में इस कार्यक्रम का साथ देना चाहते हैं, तो कृपया [email protected] पर लिखें।